पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • आदि शक्ति जूनियर डूमरा ने फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

आदि शक्ति जूनियर डूमरा ने फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माथा बांध ग्राउंड में शनिवार को सीनियर आदि शक्ति क्लब तथा जूनियर आदि शक्ति क्लब डूमरा के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रभाष राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में जूनियर क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-2 से सीनियर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

सीनियर टीम की ओर से धनेश्वर रजवार व सुरेश कुमार ने गोल किया। जबकि विजेता टीम की ओर से तीनों गोल सूरज थापा ने किया।

आयोजन के समिति सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में लुप्त हो रहे खेल को संजीवनी प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...