पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बाबा साहेब ने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया : ढुल्लू

बाबा साहेब ने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया : ढुल्लू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघमारा के लूतिपहाड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते ढुल्लू महतो।

जयंती पर लूतिपहाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन

भास्कर न्यूज|बाघमारा

बाबा साहेब का जीवन संघर्षमय रहा, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया। उक्त बातें शनिवार को लूतिपहाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हए विधायक ढुल्लू महतो ने कही। उन्होंने कहा कि बचपन में ही माता पिता का साया उठ जाने के बाद भी बाबा साहब कभी हार नहीं माने। भगवान जिस प्रकार समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए किसी न किसी रुप में जन्म लेते है। उसी प्रकार देश का संविधान लिखने के लिए डा भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ। जिस बच्चे के साथ स्कूल में अन्य बच्चों द्वारा भेदभाव किया जाता था। वही बच्चा बाहर बैठकर पढ़ाई करते हुए आगे चलकर संविधान का रचयिता बना। गरीब, दलित, शोषित, पीड़ितों का दुख दूर करने के लिए ही बाबा साहेब को भगवान ने धरती पर भेजा था। विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि बाबा साहब के बताए मार्ग चलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें। विधायक ने कहा कि बाबा साहब का कहना था कि इंसान को अपना दायित्व समझना चाहिए। जो लोग पावर, पैसा की बदौलत अपना वर्चस्व स्थापित करने का काम करते हैं। उन्हें जनता कभी दिल में जगह नहीं देती है। जबकि जो गरीबों की सेवा करता है वही सच्चा हितैषी होता है। कहा कि लोग जिस नजर से अपने बच्चों को देखते हैं, उसी नजर से दलित के बच्चों को भी देखने का काम करें। मौके पर बच्चू राय, डा जगदीश प्रसाद, कैलाश राम, जुलूस राम, इंदर रविदास, राजेश राम, शम्मी शर्मा, गोपाल महतो, अजीत पांडेय, सुरेश साव, लखन शर्मा, जीतन भुइयां, गोपाल चौहान, बलराम चौबे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...