वाशरी में कार्यरत मजदूरों के साथ शोषण: जलेश्वर
निर्माणाधीन न्यू मधुबन कोल वाशरी में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन दिलाने की मांग को लेकर बिगुल फूंक चुके ब्लॉक टू संयुक्त मोर्चा नेताओं की बैठक सोमवार को माटीगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में इंदल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि न्यू मधुबन कोल वाशरी निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। वर्तमान में कार्यरत मजदूरों के साथ शोषण किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय मजदूरों को षड्यंत्र के तहत रोजगार से वंचित करने का काम एचइसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उसी के विरोध में मोर्चा द्वारा आगामी 23 अप्रैल को वाशरी के समक्ष एक दिवसीय मास प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।