पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • वेलिडिटी समाप्त, पचास लोड ट्रकों को कराया गया अनलोड

वेलिडिटी समाप्त, पचास लोड ट्रकों को कराया गया अनलोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के शताब्दी परियोजना तथा मुराईडीह कोलियरी में कोयला उठाव की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद प्रबंधन द्वारा कोलियरी में कोयला लोड लगभग पचास ट्रकों को आनन फानन में अनलोड कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बरोरा एरिया के मुराइडीह शताब्दी से कोयला लेने पचास से अधिक ट्रक आया था। उन ट्रकों में प्रबंधन द्वारा कोयला लोड भी करा दिया गया था, लेकिन कांटा खराब रहने के कारण लोड ट्रकों का वजन नहीं हो पा रहा था। इस दौरान प्रबंधन द्वारा डीओ होल्डर तथा ट्रक मालिकों को झांसे में रखते हुए कांटा बनने का आश्वासन दिया गया। हालांकि प्रबंधन के लाख प्रयास के बाद भी कांटा सुचारु नहीं हो पाया। जिस कारण कोयला लोड पचास ट्रकों की वेलिडिटी समाप्त होने के कारण उक्त कोयला को तीन दिन बाद अनलोड किया गया। प्रबंधन द्वारा की गई इस प्रकार की लापरवाही से एक तरफ जहां डीओ होल्डरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोकल सेल में कार्यरत असंगठित मजदूरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। मामले को लेकर पीओ पीयूष किशोर ने बताया कि कांटा खराब होने के कारण उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है। जिस कारण कोयला लोड ट्रकों को अविलंब खाली कराया गया। पीओ ने कहा कि 14 मई को ही वेलिडिटी समाप्त हो गई थी। मुख्यालय से संपर्क कर कोयला उठाव का प्रयास किया जा रहा था। बताया जाता है कि मुराईडीह कोलियरी में 21 तथा शताब्दी परियोजना में 29 ट्रकों को अनलोड कराया गया।

खबरें और भी हैं...