पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बक्सपुरा में परशुराम की जयंती का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती को लेकर बुधवार को बक्सपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरएसपी कॉलेज झरिया के पूर्व व्याख्याता निरंजन पांडेय तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नकुल पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, सुमन पांडेय, गोकुल पांडेय, नरेश पांडेय, राजू शर्मा, सुधीर पांडेय, शम्मी शर्मा सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...