भाजपा के मिलन समारोह में दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन
मालकेरा में बुधवार को भाजपा की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मालकेरा, पासीटांड़, करमधौड़ा, रामपुर, ग्रीन बस्ती सहित विभिन्न इलाकों के दर्जनों लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर पार्टी का दामन थामा। जदयू के सक्रिय नेता मो मुमताज के नेतृत्व में काफी संख्या में समर्थक विधायक ढुलू महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुए। विधायक महतो ने सभी को माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर त्रिगुणाईत संचालन, राकेश तिवारी व स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया।
कार्यक्रम के दौरान मालकेरा के टाइगर फोर्स कार्यकर्ताओं ने विधायक महतो को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किय। समारोह को राजेंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, जीतेश रजवार, लीला देवी, राकेश सिंह, सोनू श्रीवास्तव, जीरा देवी, ईश्वर दयाल सिंह, हंजला बिन हक आदि ने संबोधित किया।
अशांत करने वाले संयुक्त मोर्चा को सबक सिखाएगी बाघमारा की जनता: ढुल्लू महतो
विधायक ढुल्लू महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्थिति, मान सम्मान के लिए जनता को मोदी के साथ चलना होगा। देश आजाद होने के बाद पहली बार देश हित के बारे में सोचने वाला प्रधानमंत्री मिला है। कहा कि स्वार्थी किस्म के लोगों का समाज के साथ कोई मतलब नहीं होता है। जनता समय पर इसका सही जवाब देता है। पूर्व के जनप्रतिनिधि अहंकार से चूर थे। जनता के साथ छल करने का काम किया तो जनता ने सत्ता से दूर कर दिया। कहा कि जलेश्वर महतो का मंत्री बनने के बाद भाषा, व्यवहार बदल गया था। जनता के साथ धोखा करने वालों को सबक सिखाने के लिए यहां की जनता जानती है। कहा कि कोलियरियो मे माफिया के इशारे पर सारे काम होता था. माफियाओं के चंगुल में कोलियरी था। उन्होंने यहां माफिया के चंगुल से मुक्त कर बेरोजगारों को काम देने का काम किया।