पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कम वेतन मिलने से नाराज अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

कम वेतन मिलने से नाराज अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीसीएल के ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अतिथिगृह डूमरा में प्रबंधन तथा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने व्यवस्था के प्रति नारेबाजी करते हुए वेतनमान नियम में संशोधन सहित अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही। डाॅ रवींद्र सेठी ने कहा कि प्रबंधन तथा सरकार की गलत नीति के कारण अधिकारियों को मजदूरों से कम वेतन मिल रहा है। जबकि अधिकारियों की जिम्मेवारी किसी से छुपी हुई नहीं है। साथ ही समय पर पीआरपी का लाभ भी अधिकारी स्तर के लोगों को नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन में शामिल अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही स्थिति रही तो सरकार तथा प्रबंधन द्वारा वर्ष 2020 के लिए कोयला उत्पादन के लिए रखा गया लक्ष्य पूरा नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर कुणाल सिंह, अभिजीत पाल, उत्तम मिश्र, इंद्रदेव सिंह, रॉबिंसन राज, आलोक कुमार, मुकुल, महेंद्र, अजय, अरुण, प्रिंस, रविकांत, प्रवेश, गुलशन, गौरव, अश्लोक सिंह, अनिल, रामदयाल, डा राम आदि उपस्थित थे।

सरकार व प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिकारी।

अधिकारियों की पीआरपी में लगती है रोक

कोल अधिकारी कुमार संदीप ने कहा कि महार| कंपनी के नाम के कारण भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थान आईआईटी, एनआईटी तथा अन्य प्रमुख संस्थानों से चयनित हो कर आते हैं। जबकि कुछ साथी अन्य महार| कंपनी एनटीपीसी, आईओसीपीएल, ओएनजीसी जैसी कंपनियों में योगदान देते हैं। कोल इंडिया से जुड़े अधिकारियों से कम वेतन में योगदान लिया जाता है। इससे अधिकारियों में हीन भावना पैदा होती है। कोल इंडिया में कार्यरत कर्मचारी का पे स्केल संशोधन प्रत्येक पांच वर्ष में होता है। इस वजह से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अधिकारियों को कम वेतन मिलता है। कहा कि विजन 2020 के अनुसार पूरे देश के प्रत्येक गांव तक बिजली पहुंचने के लिए सरकार ने कोल इंडिया में सामने एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का टारगेट रखा है। अगर यही स्थिति रही तो इसे किसी भी कीमत में पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...