बाघमारा प्रखंड स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी स्कूल के प्रधान शिक्षक एवं नॉडल शिक्षकों को मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता तथा प्रचार प्रसार को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनीष कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि अभियान की सफलता को लेकर सभी सदस्यों को अपने स्तर से प्रचार प्रसार करना है। साथ ही टीकाकरण 9 माह से 14 वर्ष तक के बच्चों को करने की बात कही गई। मौके पर डॉ गालिब हुसैन, बाघमारा क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी कमल किशोर राणा, महावीर पासवान, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी विकास लाल दास, प्रवीण कुमार लाल आदि उपस्थित थे।
मिजिल्स रूबेला कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक।