पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बकाया राशि की मांग पर सपरिवार आज आत्मदाह करेगा पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मी

बकाया राशि की मांग पर सपरिवार आज आत्मदाह करेगा पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघमारा|कर्मी अख्तर हवारी द्वारा सामूहिक आत्मदाह की घोषणा के बाद बीसीसीएल ब्लॉक टू प्रबंधन हरकत में आया। प्रबंधन ने अख्तर हवारी के नाम चिट्ठी जारी करते हुए बताया कि शैली नामक कंपनी फिलहाल ब्लॉक टू क्षेत्र में नहीं चल रही है। उक्त कंपनी 7 से 8 माह पूर्व अन्यत्र जा चुकी है। बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिसका प्रमाण कंपनी के पास उपलब्ध है। वहीं कर्मी का कहना है कि भुगतान की बात गलत है। इधर सोमवार को कर्मी अपने पूरे परिवार के साथ अंचल कार्यालय में घंटों बैठ कर अंचल अधिकारी का इंतजार करते देखा गया। कर्मी ने बताया कि बाघमारा पुलिस द्वारा कहा गया कि अंचल अधिकारी से मामले में वार्ता होना है। निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच गए, लेकिन अधिकारी गायब मिले। अंचल अधिकारी के इंतजार में घंटों बैठने के बाद वापस लौट गए।

खबरें और भी हैं...