मंदरा पंचायत अंतर्गत आने वाले खोखीबीघा के ग्रामीणों ने ब्लॉक टू प्रबंधन से पेयजल तथा पानी छिड़काव की मांग को लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे से बेनीडीह साइडिंग का चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सुचारु रूप से जलापूर्ति करने के साथ पानी का छिड़काव भी किया जाएगा, लेकिन वादा के अनुरूप प्रबंधन काम नहीं कर रहा है। इससे बाध्य होकर ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में सुरेंद्र कुमार चौहान, राम चौहान, सुधीर राय, अशोक चौहान, भुवनेश्वर चौहान, शंभू चौहान, चनेश्वर चौहान, साबो देवी, शिकवा देवी, शारदा देवी, डोमनी देवी, सोमरी देवी, जीरा देवी, कलावती देवी, छवि देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।