आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को जगाने तथा जोश भरने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत रविवार को बेहराकूदर पंचायत में बैठक आयोजित कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में उत्पन्न हो रही विषमता तथा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा को लेकर कार्यकर्ताओं से गेट टूगेदर किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए जागरुक करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्यों को बताने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अब तक सोए हुए हैं, वे अब कमर कसकर तैयार हो जाएं। आने वाले समय में बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन होने वाला है। बैठक की अध्यक्षता रवींद्र नाथ पांडेय तथा संचालन रंधीर सिंह ने किया। मौके पर फागु महतो, दुखिलाल महतो, किशोर किस्कू, गोपी महतो, किशन महतो, विष्णु महतो आिद उपस्थित थे।
बेहराकूदर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जलेश्वर।