64 वर्ष बाद शिविर में सुधारा नाम
गुड़ा (बाघोली) | अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर में प्रभारी शिवपाल जाट, तहसीलदार औंकारमल मूंड, पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी, एडवोकेट भंवरलाल सैनी आदि ने समस्याएं सुनीं। शिविर में 64 वर्ष बाद माना का खातेदारी से भाना नाम शुद्धिकरण किया गया। गिरदावर भागीरथमल यादव ने बताया कि शिविर में 32 नामांतरण, 17 खाता विभाजन , 54 नकल, 40 खाद्य सुरक्षा के फार्म, 30 शुद्धिकरण, अन्य 73 प्रकरणों का निपटारा किया गया। महिपाल सिंह ने पूर्व सरपंच सतपाल सिंह द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए ज्ञापन दिया।