बारहा हमले में नाबालिग बालक समेत पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
सुंदरगढ़ | सुबह खेत गए युवक को बारहा ने हमला कर दिया, इस हमले में लंबोदर विश्वाल (54), भरत कुमार (27), अक्षय नायक (25) , सपन मुंडा (12) और लक्ष्मीधर विश्वाल थे, घायल में से लंबोदर वर्तमान जिला मुख्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं उनका हालत में सुधार हुआ है। बलदमाल का लंबोदर एवं उनका घर पर रह कर पढाई कर रहे सपन दूसरे पहर 4 बजे सब्जी बगीचा गए थे। इस दौरान एक बारहा उन पर हमला बोल दिया था। जिससे दोनों घायल हो गए थे। कुछ देर बाद किसी तरह दोनों वहां से भाग गए थे। इसी समय बालु लाने गए अक्षय, भरत एवं लक्ष्मीधर पर भी बारहा टूट पड़ा था। जिससे ये तीनों भी घायल हो गए। हमले में लंबोदर एवं भरत सामान्य से अधिक चोटिल होने पर उन्हें जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। भरत ठीक होकर घर लौट गया है, जबकि लंबोदर का अभी भी उपचार चल रहा है।