पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 फीट ऊपर झूल रहा था 11 हजार हाइटेंशन तार,

8 फीट ऊपर झूल रहा था 11 हजार हाइटेंशन तार,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 फीट ऊपर झूल रहा था 11 हजार हाइटेंशन तार, करंट की चपेट में आते ही हाथी की मौत

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर

जिले के जंगलों में स्वछंद घूमने वाले जंगली हाथी भले ही कितना उत्पात मचाए, लेकिन जब खबर उनके मौत की आती है तो एक पल के लिए दिल सहम जाता है। ऐसा ही एक हादसा जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र मे हुआ है, यहां के पेटा मे हाई वोल्टेज करंट की चपेट मे आने से एक हाथी की मौत हो गई है।

रात को हुई घटना के बाद सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच गया है। सुबह 5 बजे जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो देखा कि एक दंतेल हाथी मृत पड़ा हुआ था और हाइटेंशन तार 8 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा था। धीरे-धीरे यह सूचना पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद फारेस्ट विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर सुधार कार्य में लग गए थे।

ग्रामीणों ने की पूजा-पाठ- जैसे ही ग्रामीणों को हाथी के करेंट में मौत की खबर मिली गांव वाले फूल पत्ते चढ़ाकर उसका पूजा-पाठ किया। जब वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो हाथी को सफेद कपड़े से ढक दिए।

खबरें और भी हैं...