सरकार की ओर से स्वच्छता भारत मिशन के तहत सफाई और स्वच्छता रखने का संदेश दिया जा रहा है, वहीं उपखंड मुख्यालय पर तहसील कार्यालय के सामने बने सुविधाघर में फैली गंदगी से अभियान महज औपचारिक बन कर रह गया है। सुविधाघर पेड़ के पत्तों व अन्य कचरे से अटा पड़ा है। नियमित सफाई के अभाव में बदबू फैली रहती है, जिससे यह अनुपयोगी पड़ा है।
इसी परिसर में तहसील कार्यालय के अलावा पंचायत समिति, उपखंड कार्यालय, निर्माणाधीन डिप्टी कार्यालय, उपकोष कार्यालय आदि स्थित है, फिर भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपखंड मुख्यालय पर रोजाना सैकड़ों लोग सरकारी व गैर सरकारी कामकाज के लिए आते हैं, लेकिन एक भी सुविधाघर में सार्वजनिक सुलभ सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बागीदौरा. तहसील परिसर में कार्यालय के सामने बने सुविधाघर में गंदगी।