- Hindi News
- National
- बागीदौरा के मिनी बसस्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए बीडीओ से मिले ग्रामीण
बागीदौरा के मिनी बसस्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए बीडीओ से मिले ग्रामीण
बागीदौरा| उपखंड कार्यालय बागीदौरा के मिनी बसस्टैंड पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे हटाने को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विकास अधिकारी देशराज विश्नोई को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि कुछ लोग मिनी बसस्टैंड पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस पर बीडीओ ने तुरंत काम रुकवाकर जांच शुरू करने की बात कही।