बागीदौरा| विधानसभा क्षेत्र बागीदौरा के शंभुपुरा में रविवार को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन हरजीभाई की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष दौलतराम पैसिया, प्रधान महासचिव श्याम वर्मा, प्रदेश महासचिव बालूसिंह रावत, वालाराम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता दल आदिवासियों अधिकार के लिए आंदोलन करेगा। उन्होंने मामाजी के बताए मार्ग पर चलकर जनहित के काम करने का आह्वान किया। वर्मा ने बताया कि 30 मई को कुशलबाग मैदान में होने वाले मामा बालेश्वर दयाल सामाजिक अधिकार सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। इस दौरान रमेश प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, नानूराम खराड़ी जिला संगठनमंत्री, शाहिद मंसूरी, रकमसिंह जिला परिषद सदस्य, रंगजी, मनोहरलाल निनामा, सोहनलाल, गणेश पटेल, मानसिंह, भूपेश चौधरी, भीमाराम, प्रमीला, रीता, बबली समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।