बागीदौरा| पोकरण मे परमाणु परीक्षण के गौरवमय 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों मे युवा शक्ति सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे विद्यानिकेतन स्कूल बागीदौरा में बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इसमें शौर्य कलश में पोकरण की भूमि से जो मिट्टी लाए, इसका तिलक लगाकर कस्बे में जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी युवा शक्ति सम्मेलन संयोजक बागीदौरा के डॉ. नितेष खांट ने दी।