पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयरन और कैल्शियम से युक्त सब्जियां उगाएं

आयरन और कैल्शियम से युक्त सब्जियां उगाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में खंड स्तरीय पुकार सम्मेलन एवं एमसीएचए गैलेरी का आयोजन शुक्रवार को बागीदौरा में किया गया। जिसमें समस्त एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सम्मेलन में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागीदौरा द्वारा पुकार कार्यक्रम की अब तक की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं 12 सप्ताह पूर्व पंजीयन में वृद्धि हुई।

कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. ताबियार ने बताया कि अपने घर एवं आंगनबाड़ी पर सात प्रकार की सब्जियों को उगाई जाए, जिनमें आयरन, केल्शियम एवं प्रोटीन की मात्रा अधिक रहती है। जिसमें माँ एवं बच्चे के स्वास्थ्य में पोषण की मात्रा अधिक रहे तथा समस्त जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया की पुकार बैठक की नियमित मॉनिटरिंग कराएं। कार्यक्रम में प्रधान बागीदौरा शांता गरासिया, प्रधान गांगड़तलाई सुभाष तंबोलिया ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में महिलाओं की भागीदारी एवं लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विषय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें चिकित्सा विभाग द्वारा दी जाने वाले सेवाओं जीवंत कर प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के स्टॉल जैसे कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छकर्मी, एमसीएचएन, ई-जनस्वास्थ्य, ओपीडी, लेबर रूम, बायोमेडिकल वेस्ट, एसएनसीयू, रेफरल ट्रांसपोर्ट, पीएनसी, उजाला क्लिनिक और न्यूट्रीशन की स्टॉल्स लगाई गई। स्टॉल में कार्यकर्ताओं द्वारा नवाचार किया गया। जिससे श्रेष्ठ चार स्टॉलों का चयन किया गया। जिनकाे पुरस्कृत किया गया। अलख कार्यक्रम की जानकारी प्रकाश पंड्या ने बताया कि पुकार की बैठक के साथ-साथ जो बच्चे सरकारी स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा में पढ़ते हैं, वे अलख की बैठक में आवश्यक रूप से भाग लें। बीसीएमएचओ बागीदौरा डॉ. प्रवीण लबाना ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं 9 सप्ताह पूर्व पंजीयन में वृद्वि हुई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संबंध मे प्रश्न पूछे सही उत्तर देने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान सुभाष खराड़ी एवं उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. डी. के. गोयल, डॉ. बी. एल. मीणा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम
बागीदौरा में पुकार कार्यक्रम, प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर बताई पोषण की जानकारी
बागीदौरा में सम्मेलन में लगे स्टॉल पर पोषण की जानकारी देते हुए।

खबरें और भी हैं...