वार्ड नं 9 व 10 के लोग मोबाइल टावर लगाने का विरोध करते ग्रामीण।
बड़ोदिया| ग्राम पंचायत बड़ोदिया के आबादी इलाके में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
टावर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग को लेकर बागीदौरा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड 9 और 10 के बीच में एक कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस बस्ती में टावर लगाने से इनसे निकलने वाले रेडिएशन से लोगों को जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाएगा।
इसलिए जनहित में मोबाइल टावर यहां नहीं लगाया जाए। ग्रामीणों ने टावर का निर्माण रुकवाने की भी मांग की है।