पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौर्य दिवस मनाया, कलश में पोकरण से लाई गई मिट्टी को माथे पर लगाया

शौर्य दिवस मनाया, कलश में पोकरण से लाई गई मिट्टी को माथे पर लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागीदौरा. शौर्य दिवस के कलश को लेकर खड़े भाजपा कार्यकर्ता।

बागीदौरा| विद्या निकेतन स्कूल बागीदौरा में शुक्रवार को पोकरण में परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो की ओर से शौर्य दिवस मनाया गया। सभी ने कलश में पोकरण से लाई गई मिट्टी को माथे पर लगाया। सम्मेलन संयोजक डॉ. नितेष खांट ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव और राष्ट्रभक्ति से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता है।

जिला महामंत्री नरेश पाटीदार ने कहा कि पोकरण में हुए परमाण परीक्षण को आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूरालाल डामोर ने भी इस दिन का महत्व बताया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नाथजी पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेल, पं. सदस्य दिनेश पाटीदार, कुबरेसिंह डामोर, लोकेश रघुवंशी, राजेंद्र पाटीदार, कालूसिंह, मुकेश भूरिया, नारेंग पटेल, महेंद्र, धर्मेंद्र समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...