पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओम शब्द में कई अर्थ निहित हैं, यह दैवीय ऊर्जा से ओत प्रोत है :नरेंद्रकृष्णजी

ओम शब्द में कई अर्थ निहित हैं, यह दैवीय ऊर्जा से ओत-प्रोत है :नरेंद्रकृष्णजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागली | ओम शब्द में कई अर्थ निहित है। इसमें कई देवी-देवताओं के नाम समाहित है। साथ ही यह दैवीय ऊर्जा से ओत-प्रोत है। वास्तव में यह एक द्वार है जो कि पृथ्वी और समस्त प्रणियों का सीधा संबंध भगवान शिव सहित देवताओं और आध्यात्म से जोड़ता है। उक्त विचार खेरखेड़ी हाटपिपल्या के नरेंद्रकृष्णजी महाराज ने जबरेश्वर-गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर प्रकट किए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता के प्रसंग सुनाया। इसके पूर्व सुबह के सत्र में यजमान दंपति चंपालाल यादव और कैलाश यादव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूर्णाहुति की गई। दोपहर में आरती हुई और उसके बाद जुलूस निकाला गया। जो मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों पर निकला। हरजीत ग्रेवाल, ठाकुर तंवर, प्रवीण चौधरी, बाबूलाल शर्मा, कमल यादव, शोभा सिसोदिया, दाखा कारपेंटर, श्यामा तोमर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। बाद में कन्याभोज व भंडारा भी हुआ।

खबरें और भी हैं...