पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | हाटपीपल्या

नगर के व्यापारी तथा दयोदय पशु सेवा केंद्र अध्यक्ष पवन टोंग्या के साथ जयंत तथा उसके पुत्र अर्पित उर्फ गोलू द्वारा मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार टोंग्या परिवार के स्वामित्व का नेवरी-बागली मार्ग स्थित रहवासी मकान रहने तथा दुकान हेतु जयंत के परिजनों को सौंपा गया था। आरोप है कि इस मकान को स्वयं के नाम पर पंजीकृत कराने हेतु जयंत द्वारा टोंग्या पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा था।

शुक्रवार दोपहर जयंत जैन तथा उसका पुत्र अर्पित उर्फ गोलू योजनाबद्ध तरीके से टोंग्या कि दुकान पर पहुंचा तथा लात घूसों से मारपीट की। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए परिवार सहित जान से मार देने की धमकी भी दी।

टोंग्या ने लगातार मिल रही धमकियों से व्यथित होकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में हाटपिपल्या थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सोमवार को जयंत एवं अर्पित उर्फ गोलू की गिरफ्तारी की गई तथा न्यायालय से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

खबरें और भी हैं...