पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय पट्‌टे दिलाने के लिए सांसद चौहान से मिले

आवासीय पट्‌टे दिलाने के लिए सांसद चौहान से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद चौहान से मिला प्रतिनिधिमंडल।

बरखेड़ासोमा | बागली विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद नंदकुमारसिंह चौहान से एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल जाकर मुलाकात की। बागली विधायक प्रतिनिधि सुनील पुरोहित ने सांसद को लंबित आवासीय पट्टे दिलाने के लिए चर्चा की। श्री चौहान ने तुरंत दूरभाष पर देवास कलेक्टर को समस्या का निराकरण करने के लिए कहा। करनावद में स्वास्थय केंद्र की स्थापना व हीरापुर मार्ग का निर्माण करवाने के लिए भी अवगत कराया। साथ ही सांसद चौहान को कर्नाटक जीत की बधाई भी दी। भाजयूमो मंडल अध्यक्ष राम सोनी, माली ,जितेंद्र पाटीदार,अकरम पठान, लालसिंह नायक, अशोक पाटीदार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...