पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास रथ के साथ विकास यात्रा की शुरू, पंचायत भवन के लिए किया भूमिपूजन

विकास रथ के साथ विकास यात्रा की शुरू, पंचायत भवन के लिए किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का शुभारंभ सोमवार को तीर्थस्थल अखलेश्वरधाम में पूजन कर बागली विधायक चम्पालाल देवड़ा ने किया। ग्राम पंचायत कनाड़ से शुरुआत करते हुए विधायक ने योजनाओं की जानकारी दी। यात्रा प्रभारी बंसीलाल भूतड़ा ने भी संबोधित कर ग्रामीणों से संवाद किया। कनाड़ में ग्राम पंचायत भवन के लिए भूमिपूजन किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान बिजली और पानी की समस्या सामने आई जिसके 24 घंटे में निराकरण के अधिकारी को निर्देश दिए। यात्रा कनाड़, महिगांव, दड़ देवनलिया, सीतापुरी, सेमली, श्यामपुरा, पांडुतलाब, जमासिंध, आनंदनगर, बिसाली, नरसिंगपुरा सहित कई ग्रामों में पहुंची। मंडलाध्यक्ष हीरालाल दांगी, सेक्टर प्रभारी मुकेश जायसवाल, बनवारीलाल जायसवाल, जगदीश हार्डिया, लालसिंग गिरवाल, सुरजीत कछवाह, सरपंच बदल मुजाल्दे, महामंत्री छतर राजपूत, जगदीश विश्वकर्मा, दयालु गवली, विकास सेंधव, आशीष भाटी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...