दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी पकड़ाया, सुधार गृह भेजा
बागली | बागली थानातर्गत ग्राम मालीपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर उज्जैन बाल न्यायालय में पेश किया। बाल सुधारगृह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना के समय 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के परिजन शादी समारोह में गए थे। आरोपी उसे बहला फुसला कर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पिता को यह बात बताई तब मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बोरी के नाबालिग दुष्कर्म में एक आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने ग्राम बोरी में हुए नाबालिग से गैंग रेप के मामले में आरोपी रवि मनोहर निवासी बलवाड़ा-कांटाफोड़ को हिरासत में ले लिया। मामले का दूसरा आरोपी लछु अभी फरार है।