पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइकिल से घर घर जाकर कर रहे कचरा संग्रहित

साइकिल से घर-घर जाकर कर रहे कचरा संग्रहित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागली . ग्राम छतरपुरा में कचरा संग्रहण करता साइकिल वाला।

भास्कर संवाददाता | बागली

ग्राम पंचायत छतरपुरा में स्वच्छता मिशन के तहत कचरा संग्रहण अभियान जारी है। अभियान का यह दूसरा वर्ष है। जिसमें साइकिल पर घर-घर से कचरा संग्रहित किया जा रहा है।

अभियान को सफल बनाने में प्रेरक कन्हैयालाल व समस्त महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। सरपंच मुकेश बामनिया और उपसरपंच सालगरम पाटीदार ने बताया कि ग्राम पंचायत छतरपुरा को स्वच्छ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। भारत स्वच्छ तभी बनेगा जब सभी मिलकर पहले गांव को स्वच्छ बनाए। अभियान में महिलाओं की भी सहभागिता है। जो कि कचरा साइकल का इंतजार करती है। कचरा साइकल ग्राम में भ्रमण करती है और कचरा संग्रहण करती है। इसके उपरांत उसे डंपिंग ग्राउंड में डालती है।

खबरें और भी हैं...