26 किमी मार्ग बनाने में लगे 15 महीने, 11 किमी पर नहीं हुआ डामरीकरण
देवगढ़ . हाटपिपलिया से टप्पा आष्टा मार्ग पर इस तरह धीमी गति से हो रहा है सड़क का काम।
भास्कर संवाददाता | देवगढ़
हाटपिपलिया से टप्पा आष्टा मार्ग पर 15 महीनों से काम चल रहा है। डामरीकरण का कार्य देवास जिले की सीमा तक 26 किमी का डामरीकरण ठेका 2 साल पहले ठेकेदार द्वारा लिया था। जिसे 2017 में ही बनाना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण 26 किमी मार्ग बनाने में 15 महीने तो लग गए हैं 11 किमी मार्ग पर डामरीकरण करना बाकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जो डामरीकरण हो रहा है वह भी गुणवत्ताहीन हो रहा है। मार्ग पर ना तो झाड़ू से धूल मिट्टी साफ की जा रही है और ना ही डामर का अस्तर ठीक से डाला जा रहा है। जिससे पहला माल किया जा रहा है वहां कमजोर हो रहा है और बड़ी गिट्टी का माल भी बिखर रहा है। बाद में रोड को सील कोट के माल से सील किया जाता है। उसके बावजूद भी मार्ग सही नहीं बन रहा है। क्षेत्र की जनता ने सही डामरीकरण करने की मांग की है।
इस बारे में लोकनिर्माण विभाग बागली के एसडीओ केएस तंवर का कहना है मैं स्वयं साइट पर आकर देखूंगा और सही काम करवाएंगे। मैं मंगलवार को ही वहां जाता हूं।