पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर बाबा साहब की जयंती मनाई

रैली निकालकर बाबा साहब की जयंती मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागली| भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसटी-एससी वर्ग द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकाली गई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई तथा जय भीम जय भीम के नारे भी लगाए गए। रैली का समापन थाना चौराहा स्थित पुरानी कचहरी पर किया गया। वहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बाबासाहेब के चित्र पर सेवानिवृत्त रेंजर कन्हैयालाल परमार, हरनामसिंह भार्गव व रंजीत भिलाला द्वारा बाबासाहेब माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कमल मस्कोले, नारायण चौहान, भार्गव, परमार व भिलाला ने सभा को संबोधित किया। नगर में निकाली गई रैली में पुरुषों बच्चों सहित महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूर्व सरपंच बाबूलाल भाई, राजेंद्र चौहान, जितेंद्र राजोरिया, पार्षद कमलेश परमार, राजा डोरिया, जितेंद्र पचोरिय आदि उपस्थित थे। सभा संचालन कैलाश व विजय चौहान ने किया। आभार पार्षद कमलेश परमार ने माना।

बाइक रैली निकालते आंबेडकर समर्थक।

खबरें और भी हैं...