पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोक सभा कर भास्कर को श्रद्धांजलि दी

शोक सभा कर भास्कर को श्रद्धांजलि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागली | शुक्रवार को स्थानीय जवाहर मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल भास्कर के निधन पर नगरवासियों द्वारा शोक सभा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम यादव ने कहा कि भास्कर दादा के रूप में हमने पार्टी का निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता खोया है। कांग्रेस नेता राजेेंद्र कुमार ईनाणी ने कहा कि दादा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर नगर उत्थान के कार्य किए हैं। वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी ने दादा से जुड़े अनेक स्मरण सुनाए। भास्कर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर सभा आरंभ की गई। भास्कर परिवार के मगनलाल राठौर, नपाध्यक्ष अमोल राठौर आदि मौजूद थे। शिक्षाविद पीडी पुरोहित, सूर्यप्रकाश गुप्ता, कासम अली, कमल यादव, डॉ. सुनील उपाध्याय, पं.देवेंद्र उपाध्याय, राजेश पाराशर, राजेंद्रपालसिंह सेंगर, मोतीलाल पटेल, गुरुवचन सिंह भाटिया, महेश सोन, राकेश नागोरी, एल्डरमैन राहुल गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि व्यक्त की। संचालन वारिस अली ने किया। आभार राजेश तंवर ने माना।

खबरें और भी हैं...