पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने फांसी लगाई, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक ने फांसी लगाई, मौत

बागली |
मंगलवार शाम महात्मा गांधी मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया के पास रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ले में यह 15 दिन फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दूसरा मामला है। जानकारी के अनुसार लाइटिंग का काम करने वाला मुकेश पिता प्रेम ने शाम 6.30 से 6.45 के बीच अपने घर के पीछे स्थित बगीचे में पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मृतक के वजन से नींबू का वृक्ष टूट गया। परिजन और पड़ोसी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश के पिता का कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुकेश का विवाह कुछ माह पूर्व ही हुआ था। इससे पूर्व लगभग 15 दिन पूर्व होम्योपैथिक चिकित्सक नवीन यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

खबरें और भी हैं...