आमजन का जीवनस्तर ऊंचा उठा है : बडौला
बागली | प्रदेश की भाजपा सरकार ने विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का संचालन करके प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से उठाकर विकास को प्रगति पर तेजी के साथ दौड़ता प्रदेश बनाया है। अब परिणाम भी सामने आने लगे हैं और जनता का जीवनस्तर ऊंचा उठा है। किसान भाइयों के लिए भी भावांतर योजना शुरू हुई है और गत वर्ष विक्रय किए गए समर्थन मूल्य के गेंहू पर बोनस भी दिया गया है। ये बातें सांसद प्रतिनिधि अभय बडौला ने सोमवार को भाजपा संगठन द्वारा आयोजित चलो पंचायत अभियान के तहत ग्राम पंचायत बरझाई में हुए कार्यक्रम में कहीं। विशेष अतिथि बागली नप अध्यक्ष अमोल राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता जयदीपसिंह उदावत, भाजयुमो जिला मंत्री अशोक पटेल व केदार कलम आदि थे। सरपंच पवन राठौर ने कहां ग्रामीणों को शासन योजनाओं का लाभ आगे आकर लेना चाहिए। इस दौरान अतिथियों ने ग्रामीणों और पंचायत के वरिष्ठों का सम्मान किया। संचालन भजपा किसान मोर्चा के नरेंद्रसिंह सैंधव ने किया। आभार शक्तिराजसिंह चौहान ने माना। कार्यक्रम के प्रभारी भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष गुरुदत्तसिंह डाबी थे।