पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातातलाई में अज्ञात कारण से मकान में लगी आग, ट्रैक्टर भी जला

रातातलाई में अज्ञात कारण से मकान में लगी आग, ट्रैक्टर भी जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातातलाई में अज्ञात कारण से मकान में लगी आग, ट्रैक्टर भी जला

उदयनगर | समीपस्थ गांव रातातलाई में शुक्रवार दोपहर तीन बजे कन्हैया मोतीलाल के मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। समीप खड़ा ट्रैक्टर भी उसकी चपेट में आने से जल गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ज्ञानू महाराज के खेत से पानी की मोटर चलाकर लपटों पर काबू पाया। घटना के समय समीप घर की महिलाओं द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से रसोई से गैस सिलेंडर निकल कर खुले स्थान पर रख दिए। घटना की सूचना बागली एसडीओपी दिलीप जोशी को दी गई।

खबरें और भी हैं...