पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमारे भविष्य की बात आती है तो वित्तमंत्री नई भर्ती की धमकी देते हैं तंवर

हमारे भविष्य की बात आती है तो वित्तमंत्री नई भर्ती की धमकी देते हैं-तंवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागली . बागली में धरना देते राेजगार सहायक।

भास्कर संवाददाता | बागली

ग्राम रोजगार सहायकों की बेमियादी हड़ताल लगातार 5वें दिन शनिवार को भी जारी रही। बागली अनुभाग मुख्यालय पर जनपद पंचायत परिसर में तंबू के नीचे भी ग्राम रोजगार सहायक संगठन द्वारा धरना जारी है। चर्चा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नवीन तंवर ने बताया कि सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं को हमने ही धरातल पर पहुंचाया है। हमारी मेहनत के बल पर सरकार योजनाओं में श्रेष्ठ कार्य कर पाती है और उसी की मार्केटिंग करके सफलता का ढिंढोरा पीटा जाता है। जब हमारे सुरक्षित भविष्य की बात आती है तो भरी सभा में वित्तमंत्री नई भर्ती की धमकी देते हैं। तवंर ने यह भी बताया कि हमारी हड़ताल से ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन फर्जी आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सरकार लगातार रोजगार सहायकों की अनदेखी कर रही है। धरने के दौरान जसमत सैन्धव, नागेन्द्रसिंह, रितेश शिवहरे, मंजू सोलंकी, राजेश जाट, अर्जुनसिंह, रवि मस्कोले, गूंदा मुजाल्दे, अनिता सोलंकी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...