बागली . बागली में स्वच्छता सिपाहियों के सम्मान के बाद नप उपाध्यक्ष ग्रेवाल व अन्य।
भास्कर संवाददाता | बागली
स्वच्छ सैनिक हमारे देश की बीमारियों से रक्षा कर असल हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। उक्त बात वार्ड 10 मेंं सामुदायिक भवन में नगर पंचायत व अनुबंधित स्वच्छता कंपनी द्वारा आयोजित स्वच्छ सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मी ग्रेवाल ने कही।
समारोह में विगत वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं देकर नगर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले राजेश खरे, दीपक खरे, जीवनलाल खरे, किरण बाई व प्रतिभाबाई का पुष्पमाला पहनाकर व सामूहिक सलामी देकर अभिनंदन किया गया। पार्षद रुखसाना बी, योग शिक्षिका शीला चावडा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा कारपेंटर आदि विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थीं। संचालन पार्षद प्रतिनिधि राजेश तंवर ने किया ने किया। आभार हरिओम परमार ने माना।