पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 65 महिलाओं व 75 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

शिविर में 65 महिलाओं व 75 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागली. बच्चों का परीक्षण करते डॉक्टर।

बागली | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को आईएपी इंदौर व जीनोम फार्मा अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में मातृ एवं शिशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया। शुभारंभ जनपद अध्यक्ष निर्मला कंठाली, आईएपी के अध्यक्ष एस के भंडारी, कमल यादव, मुकेश गोस्वामी, संदीप जायसवाल, गोलू राठौर आदि ने किया। जीनोम फार्मा अहमदाबाद के बीडीओ बीएल पाटीदार, फार्मासिस्ट गिरिराज गुप्ता, विजय आचार्य व शानू चंदेरिया ने बताया कि शिविर में 65 गर्भवती माताएं व 75 बच्चों का परीक्षण व उपचार डाॅ. एसके भंडारी, श्रीलेखा जोशी, आशीष जायसवाल, चित्रा शीरालकर, प्रेमलता रामावत, निकिता रावल, डाॅ. दिलीप जैन आदि द्वारा किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई।

खबरें और भी हैं...