किसान के सूने घर से 50 हजार रु. नकदी और पौने दो लाख के गहने ले गए बदमाश
बेहरी में एक किसान के घर में चोरी हो गई। चोर 50 हजार नकदी सहित पौने दो लाख रुपए के गहने ले गए। किसान परिवार सहित खेत पर रहकर खेती का कार्य करता है। गांव में मकान सूना था। चोर चढ़ाव के रास्ते चद्दरों को खिसका कर घर में घुसे। बागली थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार किसान प्रहलाद पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुश्तैनी मकान गांंव के बीचोबीच बाजार लाइन में हैं। जो तीन हिस्सों में बंटा है। एक हिस्से में उसका छोेटा भाई शिवनारायण पाटीदार रहता है। पीड़ित किसान प्रहलाद अपने परिवार के साथ कुछ सालों से अपने खेत पर रहकर ही खेती कार्य करते हैं। साथ ही एक अन्य छोटा भाई धर्मेंद्र भी खेत पर रहता है। जिसके चलते उनके हिस्से के घर में कोई नहीं रहता। केवल उनका सामान रखा हुआ है। साथ ही गेट पर ताले लगे रहते हैं। कुछ ना कुछ काम होने पर समय समय पर ही परिवार के सदस्यों का आना होता था।
बेहरी। चोरी के बाद इस तरह से पुरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
बहू को विवाह में जाना था, सास गहने लेने घर गई तो चोरी का पता चला
बहू को विवाह समारोह में जाना था जिसके लिए शुक्रवार को सुबह जब किसान की प|ी लाडकुंवर बाई अपनी बहू के लिए गहने लेने के लिए गांव में स्थित घर पहुंची तो खुला दरवाजा देख कर चौंक गई। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अपने देवर को चोरी होने की घटना की जानकारी दी।
चढ़ाव पर रखे चद्दरों को खिसकाकर अंदर घुसे चोर
किसान को जानकारी मिलते ही वे भी गांव में पहुंचे। किसान ने बताया कि चोर छत के रास्ते से चढ़ाव पर रखी चद्दरों को खिसका कर घर के अंदर घुसे। जब कमरे के गेट पर लगे ताले को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए तो गेट के नकूचे को निकाल अंदर घुसे।
गेहूं विक्रय की राशि भी ले गए
चोर अनाज भरने के ढोल में बर्तनों के नीचे रखे 2 दो तौले सोने का हार, एक डेढ़ तौले की सोने की झुमकी, चांदी की पायजेब, 2 नग बिछुड़ी चुरा ले गए। साथ ही हाल में गेहूं विक्रय के भुगतान की 50 हजार रुपए की राशि भी यहीं रखी हुई थी। चोर बो भी ले गए। शुक्रवार को बागली थाने पर घटना की जानकारी देने के दौरान थाना प्रभारी के निर्देश पर रूगनाथसिंह राठौर ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके पूर्व भी बेहरी सहित क्षेत्र में कई चोरी की घटना घटित हुई है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है।