पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं स्कूल, तपते हैं टीन बच्चे बेहाल

पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं स्कूल, तपते हैं टीन बच्चे बेहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर सहित क्षेत्र के स्कूलों की हालत खस्ता है। पुराने भवनों में माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। जिसमें स्टील की चद्दरों के नीचे अप्रैल की गर्मी में बच्चों को बैठना पड़ रहा है। मजे की बात है कि कई स्कूलों में विद्युत संयोजन ही नहीं है। लेकिन शिक्षा व राजस्व विभाग ने अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया है। जानकारी के अनुसार नगर के प्राथमिक बालक विद्यालय में कमरों पर स्टील की चद्दर हैं। कमरे में पंखे भी नहीं है। बच्चों को दोपहर में गर्मी में इन कमरों में बैठना पड़ता है। इस क्रम में ग्राम पंचायत छतरपुरा, नयापुरा, जटाशंकर, बरझाई सहित कई ग्रामों में यह स्थिति है।

आंगनबाड़ी केंद्रों की भी यही स्थिति है। पिछले दिनों एसडीएम नेहा मीना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में इस समस्या को दृष्टिगत भी किया। शासन ने भी 12 माह आंगनवाड़ी संचालित होने के कारण महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय से जानकारी मांगी थी। यह कार्य अभी प्रक्रिया में है।

स्कूलों का समय परिवर्तन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दूंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में भी गर्मी की समस्या और पंखों का अभाव होने की बात सामने आई थी। अधिकारियों को सूचित किया था। यह कार्य प्रक्रिया में है।’ नेहा मीना, एसडीएम बागली

बागली के प्रथामिक विद्यालय में लगी है टीन की चद्दरें।

खबरें और भी हैं...