पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुकावास सरहद में लूट का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

कुकावास सरहद में लूट का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुकावास सरहद में लूट का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

भास्कर न्यूज | बागोड़ा

थाना क्षेत्र के वाडा भाड़वी जाने वाले मार्ग पर हुई एक युवक के साथ लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाड़ा भाड़वी निवासी रतनाराम पुत्र सुखराम विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि थाना क्षेत्र के सरहद कुकावास में वाडा भाड़वी जाने वाली रोड पर विकास कुमार पुत्र रामलाल विश्नोई निवासी वाडा भाड़वी के साथ मारपीट कर बैग छीनकर ले गया। थानाधिकारी प्रेमसिंह पडियार के नेतृत्व में गठित टीम जय किशन एएसआई, हैड कांस्टेबल हुसैन खान, कांस्टेबल हिन्दुसिंह, नेथीराम व रूगाराम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए भारमल राम पुत्र रामुराम विश्नोई निवासी कुकावास को गिरफ्तार कर विकास कुमार के लुटे हुए बैग सहित गिरफ्तार किया। इसमें शामिल आरोपी बाबुराम पुत्र रामुराम विश्नोई निवासी कुकावास की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...