बागोड़ा | क्षेत्र में इन दिनों मुख्य आम रास्ते पर घरेलु बिजली कनेक्शन के तार नीचे होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण महेन्द्र कुमार, बगसिंह, आलम खान ने बताया कि कस्बे के विभिन्न मार्गों पर तार झूलने के कारण जान-माल की हानि होने की संभावना बनी रहती है। इस बारे में निगम के अभियंता को भी अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।