निकटवर्ती धुंबडिय़ा में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित मनरेगा योजना में नए जोब कार्ड जारी करने, भामाशाह नामांकन संशोधन, नए राशन कार्ड के आवेदन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। एसडीएम मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि लोगों को एक मंच के नीचे न्याय मिल सके एवं लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके सहित कई जानकारियां दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पवन कुमार काला, मदनसिंह राव एवं जेठाराम नरसाणा द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों को बाल विवाह असंगठित श्रमिक योजना का लाभ कन्या भूर्ण हत्या, दहेज मुक्त, नशामुक्ति, मृत्यु भोज इत्यादि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार सुमेरसिंह, धुंबडिय़ा सरपंच जालाराम मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी सुनीता बिश्नोई, पटवारी चंपालाल, भजनलाल, महेंद्रमाली, नरपतसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।