चारागाह पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमियों को बेदखल करने के लिए तहसीलदार ने नोटिस जारी किए। बागौर-लेसवा रोड पर चारागाह भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए। अतिक्रमण करने का सिलसिला 2 माह से चल रहा था। इसके बावजूद तहसील के अधिकारियों काे पता नहीं चल पाया। गुरुवार को मांडल तहसीलदार अजीत सिंह के निर्देश पर चारागाह पर अतिक्रमण करने वाले 24 लोगों को नोटिस दिए। इसमें 3 दिन में मकान बनाने संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बागौर पंचायत सचिव धीरज शर्मा ने बताया कि यह जमीन आबादी क्षेत्र में है। यह जमीन चारागाह में है। इसकी जानकारी का हमें भी पूरा ज्ञान नहीं है। पहले हमने मौखिक बताया। नोटिस दिए गए हैं। शीघ्र नपती कर हकीकत का पता लगाया जाएगा।