बागौर | चांदरास तिराहे पर स्थित शाकंभरी माता मंदिर की स्थापना को एक वर्ष पूर्ण होने पर खारोल समाज ने वर्षगांठ मनाई।
अखिल भारतीय खारोल समाज सचिव प्यारचंद खारोल ने बताया कि शुक्रवार को हवन पूजन व रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ। शनिवार सुबह सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समाज कोषाध्यक्ष ऊंकार खारोल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सम्पूर्ण भारत के खारोल समाज ने घोड़ास व करेड़ा के महंत सरजूदास के सान्निध्य में नो कुंडीय यज्ञ के साथ मूर्ति स्थापना हुई थी। कार्यक्रम में मोहनलाल खारोल, शंकर खारोल, महावीर खारोल, भैरूलाल टेलर सहित खारोल समाज के लोग मौजूद थे।