बागौर | शनिवार सुबह बद्रीलाल कीर के नल में पानी के साथ सपोला आ गया। जिसे देखकर घर वाले घबरा गए। जलदाय विभाग के कर्मचारी को इसकी शिकायत की गई। गांव में अधिकतर नलों में टूंटियां नहीं होने से जीव-जंतु आ जाते हैं, जो पानी के साथ बाहर निकलते हैं। कई बार तो गंदा पानी भी आता है। विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता है। जिससे बार-बार ये घटनाएं होती हैं।