सेमलिया गांव के पास जंभेश्वर सरोवर में रविवार को सैकड़ों मछलियां मृत मिली। सरोवर में पानी कम हो जाने और तेज गर्मी से मछलियां मरीं गई। कई मछलियां 20-30 किलो वजनी हैं। सरोवर के आसपास दुर्गंध फैल रही है। लोगों की मदद से मृत मछलियों को निकाला गया। सेमलिया गांव मेजा बांध के पेटे में बसा है।
घोड़ास सरपंच कला कंवर राठौड़ ने बताया कि सरोवर में पानी कम हो गया है। तेज गर्मी और पानी कम होने से मछलियां मर रही हैं। मछलियों को बचाने के लिए रविवार को कुओं का पानी सरोवर में छोड़ा गया। ग्रामीण मछलियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। तालाब करीब 100 बीघा में फैला है। समेलिया के नटराज सिंह ने बताया कि सुबह मछलियां मृत मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सरोवर पर पहुंचे। तालाब के किनारे सैकड़ाें मछलियां मृत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन ट्रॉली मृत मछलियां निकाली गई। मृत मछलियों की दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं।
बागौर . जंभेश्वर तालाब से मृत मछलियां निकालते ग्रामीण।