पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चाें से बाल विवाह रोकने की अपील

बच्चाें से बाल विवाह रोकने की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागौर | अक्षय तृतीया पर सावों की धूम रहेगी। इसमें बाल विवाह होने की संभावना को देखते हुए सोमवार को पुलिस ने छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने का आह्वान किया। एसएचओ कान सिंह राठौड़ ने बताया कि 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए बच्चों को जागरूक कर बाल विवाह होने की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने पुलिस से सवाल किए। बच्चों से कहा गया कि बाल विवाह होने पर पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर बागौर के तेजाजी चौक स्थित गौतम गेलेक्सी विद्यालय के पहली से तीसरी के छात्रों को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया।

खबरें और भी हैं...