नशा मुक्ति का संदेश दे रहा अमनदीप
बागौर |नशे से मामा की मौत होने के बाद बैंगलुरु के चिक तिरुपति गांव का अमनदीप सिंह समाज को नशा मुक्ति का संदेश देने साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकला। अब तक अमनदीप 26 राज्यों के 50 हजार गांवों का भ्रमण कर चुका है। बुधवार को वह कलगीधर बागौर साहिब मत्था टेकने पहुंचा। अमनदीप ने बताया कि 10 वर्षों से वह साइकिल पर भ्रमण कर रहा है। मामा रामा रेड्डी की मृत्यु नशे के कारण हो गई थी। इसके बाद उसने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।