पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • अब प्राइवेट वाहनों को अस्पताल परिसर में नहीं लगाने दिया जाएगा

अब प्राइवेट वाहनों को अस्पताल परिसर में नहीं लगाने दिया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में शामिल रोगी कल्याण समिति के सदस्य।

भास्कर न्यूज | बहादुरगंज

लंबे अरसे के बाद गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अस्पताल की विधि व्यवस्था सहित रोगियों की बेहतर सुविधा के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। चिकित्सा पदाधिकारी नेसार अहमद की उपस्थित में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रसव गृह के सामने प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा हो जाता है। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

समिति के सदस्यों ने कहा गुप्त जानकारी के अनुसार प्राइवेट वाहनों के चालकों द्वारा प्रसव के लिये रेफर किये गए मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम की ओर ले जाकर उनका आर्थिक दोहन किया जाता है। जिसपर रोक लगाने के लिए प्राइवेट वाहनों के ठहराव पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अब प्राइवेट वाहनों को अस्पताल परिसर में लगाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो पुलिस प्रशासन का भी सहारा लिया जा सकता है। बैठक के दौरान मरीजों की सुविधा के साथ साफ-सफाई पर भी ध्यान देने का अनुरोध अस्पताल प्रबंधन से किया गया। उधर बीते छह महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन कर तैयार होने के बाद भी जनता की सेवा के लिये उपयोग में नहीं लाये जाने पर आपत्ति जताई गई तथा सिविल सर्जन से जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया। बैठक में रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. नेसार अहमद, सदस्य पूर्व नगर अध्यक्ष मुजतबा अनवर राही, अखलाक आलम, राकेश कुमार रिंटू, भाजपा नेत्री सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष खोशो देवी, नजमा खातून, स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक प्रमोद कुमार, लेखपाल इस्तियाक जफर सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...