पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली विभाग के शिविर में 49 का आवेदन प्राप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत हर घर बिजली योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के गांगी, झिलझिली तथा लौचा पंचायत में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के एपीएल, बीपीएल तथा कृषि कार्य के लिए उपभोक्ताओं से आवेदन प्राप्त किए गए। आवेदन के साथ ही उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय अभियंता चंदन कुमार दास के अनुसार तीनों आयोजित शिविर में पहले दिन कुल 49 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है। जिसमें गांगी में 37, झिलझिली में 3 तथा लौचा में 9 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के लिए भी किसान विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हर घर बिजली योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

खबरें और भी हैं...