पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सड़क निर्माण को लेकर विधायक से की मुलाकात, बताई समस्याएं

सड़क निर्माण को लेकर विधायक से की मुलाकात, बताई समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज की विभिन्न समस्या के समाधान सहित कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से कार्य कर रही सामाजिक युवा संगठन सक्रिय है। गांव की सड़कों के निर्माण अथवा अन्य कमियों को दूर करने के प्रति सजग इस संस्था के अध्यक्ष अतहर इमाम सहित अन्य सदस्य तौकीर आलम, अरुण कुमार व अन्य ने गुरुवार को विधायक तौसिफ आलम से उनके निवास पर मिले। जहां लौचा तथा महेशबथना पंचायत के कुछ सड़कों के निर्माण का गुहार लगाई है। जो हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जिसपर ग्रामीणों का आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाता है। सामाजिक सेवा संगठन ने आवेदन देते हुए कहा कि जरूरत के मुताबिक कम से कम मिट्टीकरण या सोलिंग की व्यवस्था हो ताकि ग्रामीण आवाजाही कर सके। संगठन ने जर्जर व कीचड़मय सड़कों की सूची देते हुए कहा कि लौचा हाट से महेशबथना जाने वाली मुख्य सड़क, नया हाट लौचा से चरकपाड़ा जाने वाली सड़क तथा लौचा गोपालगंज बैसा से तेघरिया जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। जिसमें पैदल आवाजाही करना भी मुश्किल है। मौके से ही विधायक ने टेलीफोन से बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...